समाधान दिवस में पहुँचे डीएम और एसपी
- Posted By: Dinesh Kumar 
                                                                            
                                                                    
                                 - उत्तर प्रदेश
 - Updated: 23 October, 2021 20:08
 - 746
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 23/10/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
समाधान दिवस में पहुँचे डीएम और एसपी
कौशाम्बी। कोखराज थाना में जिला स्तरीय समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवम पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने थाना कोखराज पहुँच कर समस्या समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में 15 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई जिसमें राम सिंह दरवेशपुर की जमीनी विवाद का हल अधिकारियों ने मौके पर कर दिया है। डीएम एसपी ने समाधान दिवस पर ग्रामीणों की शेष शिकायतों को सम्बन्धित को तत्काल निस्तारण कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसओ कोखराज संदीप तिवारी, क्षेत्र के चौकी प्रभारी गौरव, किशन कुमार विंद और कानून गो रियाज अहमद, हल्का लेखपाल अमन पटेल, धीरेंद्र यादव, अनुराधा, धर्मराज, जिला मंत्री, दिलीप, विनोद मिश्रा, सुरेश मिश्रा, अमर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments