राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को होगा
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 January, 2023 05:17
- 916

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को होगा
कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, कौशाम्बी में दिनांक 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेंगा। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, बैंक वसूली, विद्युत के मामले, श्रम सम्बन्धी, लेवर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी, चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण किया जाएगा।

Comments