राज्य महिला आयोग सदस्य ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग सदस्य ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी। 07/07/21


रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)


राज्य महिला आयोग सदस्य ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण


कौशाम्बी। जिले में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिये जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगो से पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वास्तु स्थिति की जानकारी हेतु उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी गौतम द्वारा जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सराय अकिल में कोविड-19 की तीसरी लहर को रोकने के लिए 40 वेड का वार्ड बनाये जाने का कार्य चल रहा था तथा ऑक्सीजन की व्यवस्था पायी गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेंवा में वाउन्ड्री वाल व मेन गेट नहीं पाया गया, तथा वैशकांटी में ताला बन्द मिला जिस पर सदस्या द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। भ्रमण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी  राजनाथ राम उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा0 छवि जौहरी तथा पुलिस विभाग से पुलिस स्कार्ट की टीम उपस्थित रही।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *