पट्टी विधानसभा में किया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का विस्ता
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 November, 2020 04:09
- 3721

पट्टी विधानसभा में किया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का विस्तार
जिला संवाददाता जितेंद्र कुमार वर्मा
पट्टी - मिशन 2022 के तहत् हो रहा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का विस्तार|
आज दिनांक 16/11/ 2020 को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पट्टी विधानसभा के नगर स्थित कार्यालय पर मिशन 2022 के तहत आधा दर्जन से अधिक युवाओं को पार्टी विस्तार करते हुए जोड़ा|
पट्टी विधानसभा के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज एवं जिला अध्यक्ष श्री राम अचल वर्मा और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी की सहमति एवं निर्देश पर कार्यालय पर पट्टी विधानसभा में पार्टी का विस्तार करते हुए राजा अमन सिंह एवं राहुल दुबे को विधानसभा महासचिव,अनुज को विधानसभा सचिव,राजेश पांडे को उपाध्यक्ष, जितेंद्र पाठक एवं शशांक सिंह को पट्टी ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं पवन सिंह को पट्टी ब्लॉक के महासचिव
पद पर मनोनीत किया|
इसके पश्चात जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, प्रधान महासचिव अमित चौरसिया, पट्टी ब्लॉक के प्रधान महासचिव विकास तिवारी, एवं उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे,ने उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। उक्त जानकारी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ तहसील पट्टी के मीडिया प्रभारी शिवाकान्त पाण्डेय ने दी|

Comments