पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने डीएम को सौपा ज्ञापन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 May, 2023 03:45
- 663

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने डीएम को सौपा ज्ञापन
कौशाम्बी। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन 18 मई को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में किया गया जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों शिक्षकों ने हिस्सा लिया और अपनी आवाज बुलंद किया। धरना प्रदर्शन में शामिल शिक्षक कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाए और उनके विभिन्न मांगों को स्वीकार किया जाए। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
प्रांतीय संगठन के आवाहन पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित धरना प्रदर्शन ज्ञापन के कार्यक्रम में कई विभाग के सरकारी कर्मचारी संगठन में मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों के पदाधिकारियों में मोतीलाल सिंह एसबी सिंह, बीएन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गिरिजेश कुमार कुशवाहा, हिमांशु, प्रदीप, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, रामसिंह सहित सैकड़ो कर्मचारी शिक्षक सदस्य मौजूद रहे।

Comments