पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी में हुए शामिल

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी में हुए शामिल

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

कौशाम्बी। 05/06/2021

रिपोर्ट - रवि कांत साहू ( ब्यूरो )

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी में हुए शामिल

कौशाम्बी। बसपा सरकार के कद्दावर नेता रहे राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया है हजरतगंज कसमंडा हाउस लखनऊ केंद्रीय कार्यालय मे अपने हजारों समर्थकों संग राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी का दामन थामा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी बाबू सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई राजेश कुशवाहा के करीबियों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया  राजेश कुशवाहा को प्रदेश महासचिव और कौशांबी के  विधानसभा सिराथू विधानसभा मंझनपुर विधानसभा चायल का प्रभारी का पद देकर सम्मानित  किया गया पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश मौर्या राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत प्रताप कुशवाहा विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रसेन पाल मंडल प्रभारी प्रयागराज राकेश मौर्य बहुत से प्रदेश स्तर के नेतागण मौजूद रहे कौशाम्बी के जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है जो आज मिला है बसपा सरकार में कौशांबी की सियासत में राजेश कुशवाहा का एक नाम हुआ करता था बसपा सरकार में मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज के वह बेहद करीबी माने जाते थे राजेश 15 दिन पहले अपने सैकड़ों समर्थकों संग कान्फ्रेंस कर बसपा छोड़ी थी राजेश कुशवाहा ने सोमवार को जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया है कौशांबी की राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज दिखने को मिलने लगी है कौशांबी से लेकर लखनऊ तक राजेश कुशवाहा ने आपने सदस्यता ग्रहण समारोह की होल्डिंग लगवा दिया यह संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में आग की तरह फैली और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई राजेश कुशवाहा बसपा पार्टी के बहुत ही जुझारू नेता थे लगभग 30 वर्ष बसपा में फायर ब्रांड नेता के रूप में वह जाने जाते थे 2010 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे राजेश उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान है जिसको 2012 मे   सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अध्यक्ष पद के चुनाव में देख चुके है अब कौशांबी में जन अधिकार पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ अपना परचम लहराने का काम करेगी राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी कौशांबी से तीनों विधानसभा सीट जीतने का काम करेगी  राजेश के पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं को एक ऊर्जा मिली है जिससे जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना जिला अध्यक्ष शिव भवन कुशवाहा जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी कमलेश मौर्य जिला महासचिव इंद्राज कुशवाहा युवा जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा जिला सचिव सोनू कुशवाहा हिमांचल मौर्य विजय मौर्य मनीष सम्राट राजकुमार करन सिंह नीरज प्रजापति विकास दीपक लक्ष्मी दीपू मौर्य ओ पी भाई सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई उक्त जानकारी कमलेश मौर्य जिला मीडिया प्रभारी ने दी है 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *