प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 June, 2021 20:14
- 643

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 19/06/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लॉण्ट स्थल का भी निरीक्षण किये। जिलाधिकारी ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों को देखा। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों को समय से ओपीडी में बैठने मरीजो को देखने एवं दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर साफ-सफाई निरन्तर बनाये रखने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सिराथू अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Comments