पूर्णिमा पर लाखों भक्तों ने गंगा यमुना में किया स्नान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 February, 2021 22:38
- 522

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी
फरवरी/27/02/2021
संवाददाता/अनिल कुमार
पूर्णिमा पर लाखों भक्तों ने गंगा यमुना में किया स्नान
कौशाम्बी। माघ महीने के अंतिम दिन पूर्णिमा के दिन गंगा यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर लाखों भक्तों ने श्रद्धा के साथ नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई है पूर्णमासी के दिन भोर से ही गंगा यमुना स्नान करने वाले भक्तों घर से निकल पड़े हैं भक्तों ने गंगा और यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करने के बाद मंदिर शिवालयों में जल चढ़ाकर धूप दीप नैवेद्य से विधि विधान से पूजन किया है गंगा यमुना स्नान को लेकर सड़कों पर आवागमन बढ़ गया और प्रमुख कस्बों के चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही गंगा नदी के कड़ा पल्हाना संदीपन घाट बदनपुर घाट ककराबाद घाट उमरछा घाट फतेहपुर घाट सहित दर्जनों गंगा घाटों में लाखों भक्तों ने गंगा स्नान किया इसी तरह यमुना नदी के महेवा घाट पभोषा घाट महिला घाट नंदा का पुरवा घाट सहित विभिन्न यमुना घाटों में लाखों भक्तों ने यमुना नदी में स्नान किया है।
Comments