पांच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की भाजपा ने जारी की सूची

पांच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की भाजपा ने जारी की सूची

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी। 07/07/21


रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)


पांच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की भाजपा ने जारी की सूची



कौशाम्बी। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर कमर कस ली है कई प्रत्याशियों के पिछले दरवाजे से भाजपा में शामिल होने के अटकलों पर विराम लग गया है। तीन ब्लॉक चायल, नेवादा, सरसवां को छोड़ कर मंझनपुर कौशाम्बी सिराथू कड़ा मूरतगंज पांच ब्लाकों के प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। भाजपा ने कड़ा ब्लॉक क्षेत्र से कौशल्या तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। कौशल्या के पति अभी तक समाजवादी पार्टी में शामिल थे कौशांबी बिकास खण्ड से भाजपा ने मालती देवी को ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया है यह भी भाजपा के लिए आयातित प्रत्याशी होंगी। मंझनपुर विकासखंड से सरला गाय को मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र से शिव मूरत को भाजपा ने ब्लॉक पूर्व प्रत्याशी घोषित किया है। वही पार्टी ने सिराथू विकासखंड से सीटू मौर्या को प्रत्याशी घोषित किया है। लव-कुश मौर्या इसके पहले जनसत्ता दल में शामिल थे जनसत्ता दल के नेता की पत्नी को भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया है। जिले के तीन अन्य विकास खंड क्षेत्र में भाजपा को ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी नहीं मिल सके हैं जिससे तीन ब्लाक में प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *