ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि 2022 के चुनाव को कैसे जीतेंगे
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 June, 2021 15:47
- 2810

PPN NEWS
लखनऊ
Report - Monu Safi
ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि 2022 के चुनाव को कैसे जीतेंगे
उत्तर प्रदेश में आने वाली चुनावी मौसम को देखते हुए राजतिनिक माहौल में काफी कुछ उठक पटक चल रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना भी एक उदहारण हो सकता है।
इस आने वाले चुनावी मौसम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज लखनऊ में एक अहम बैठक की। इस बैठक में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। राजभर और कुशवाहा समाज को लेकर 2022 के चुनाव की तैयारियों को दोनों समाज में बातचीत की गई।
ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि हम 2022 के चुनाव के प्रमुख मुद्दे जैसे उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली माफ, उत्तर प्रदेश में सामान्य अनिवार्य निशुल्क शिक्षा, गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा ,और गरीब और पिछड़े समाज की मदद करके 2022 के चुनाव को जीतेंगे।
भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी से हम इस चुनाव को लड़ेंगे और जिस तरह से सुहेलदेव पार्टी के गठबंधन के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाई थी और तमाम जनता से वादे किये थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी बातो पर खरी नहीं उतरी।
Comments