बस्ती में बड़ा हादसा: कुआनो नदी में नाव पलटने से 5 महिलाएं डूबी, दो लापता
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 24 March, 2022 18:09
- 1254

PPN NEWS
बस्ती में बड़ा हादसा: कुआनो नदी में नाव पलटने से 5 महिलाएं डूबी, दो लापता
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गुरूवार को कुँआनो नदी में नाव पलटने से उसमें सवार पांच महिलायें डूब गई जिनमे तीन को बचा लिया गया जबकि दो की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में पांच महिलाएं कुँआनो नदी में नाव पर बैठ कर काम करने के लिए जा रही थी कि नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और पांच महिलायें नदी में डूब गयी। उन्होंने बताया कि तीन महिलायें किसी तरह से नदी से बाहर आ गई और दो महिलाएं लापता हो गई है। उनकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।
नदी में डूबी महिलाए
बस्ती लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर बन्नी गांव के पास कुआनो नदी में नाव पलटने से 2 महिलाएं नदी की धारा में बह हो गई। जबकि 2 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुआनो नदी में डूबी दोनों महिलाओं की तलाश में लगे खोताखोरों ने एक महिला के शव को नदी से बाहर निकालने में सफलता मिली, जबकि दूसरे की तलाश की जारी है।
सरसो की कटाई के लिए गई थी महिलाएं
जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी कुछ मजदूर महिलाएं नाव से नदी पार कर सरसो की कटाई करने जा रही थी। दिन में करीब वे बन्नी घाट से दूसरे पार खेत में सरसो काटने के लिए निकली थी। जहां नाव असंतुलित होकर बीच धार में पलट गई।
नदी में डूबी महिलाएं
बानपुर गांव निवासी 4 महिलाएं और 1 पुरूष नाव से नदी पार कर बानपुर से भितिहा गांव सरसो की कटाई करने जा रही थी। महिलाएं सरसो काटने के लिए नाव से निकली थी। नाव असंतुलित होकर नदी की बीच धारा में पलट गई। इसके चलते नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। इनमें से झिनकाई पत्नी दशरथ (40), मेनका पत्नी बेचन (45), सुदामा पुत्र संतराम (40) किसी तरह तैरकर नदी की धारा से बाहर निकलने में सफल रहे। जबकि कलावती पत्नी परशुराम (50), सुंदरी पत्नी श्याम सुंदर (35) नदी की धारा में समा गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने नदी में डूबी महिलाओं की तलाश शुरू की। इस दौरान नदी में डूबी एक महिला सुंदरी (35) का शव बरामद कर लिया गया, दूसरे की तलाश में जुटे हुए हैं। मौके पर नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रुधौली आलोक प्रसाद, एसओ लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी मौजूद हैं.
Comments