नए डीएम की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों पर नजर।
- Posted By: Abbas
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 June, 2021 09:36
- 2072

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्टर :ज़मन अब्बास
दिनांक :07/06/2021
प्रयागराज : नये डीएम संजय कुमार खत्री ने शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद उनके सामने सबसे पहले कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की सबसे बड़ी चुनौती है। सबसे पहले उन्होंने इस बाबत की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को स्वरूपरानी अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम संजय कुमार खत्री ने अस्पताल में निर्माणाधीन बच्चों के आईसीयू वार्ड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह से वार्ड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि यदि किसी भी चीज की कमी है तो उसका प्रस्ताव तुरंत प्रस्तुत करें। ताकि, तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था की जा सके।
उन्होंने अस्पताल में बन रहे नए ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्लांट के निर्माण में आवश्यक संशोधन के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अब कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी है। इसलिए नॉन कोविड मरीजों के इलाज की ओर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने इसके लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल परिसर में हो रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने परेड स्थित आईसीसीसी का भी निरीक्षण किया। साथ ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, सिटी मजिस्टे्रट रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
Comments