मदद के लिए हाथ बढ़ाएं जिला पंचायत सदस्य

मदद के लिए हाथ बढ़ाएं जिला पंचायत सदस्य

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 


कौशाम्बी 05/07/2021


रिपोर्ट मुकेश कुमार 


मदद के लिए हाथ बढ़ाएं जिला पंचायत सदस्य



कौशाम्बी जिला पंचायत सदस्य मीनू साहू  पत्नी योगेश साहू के अपने कार्यालय 13 मील में जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनें और उनको भरोसा दिलाए कि जो भी आप लोगों की  समस्याएं होंगी उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। मीनू साहू ने कहा कि आम जनमानस की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। आम जनमानस की समस्याओं का निदान करने के लिए वह अपने तेरह मील स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से जनता सेवक के रूप में सभी जनमानस की समस्या का समाधान किया कई गांव से आई हुई जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित  किए। उजिहिनी खालसा निवासी नत्थू लाल की लड़की रेशमा की शादी 6 जुलाई को सुनिश्चित है वा खालसा गांव निवासी संगम लाल की लड़की रिंकी की शादी 12 जुलाई को निश्चित है। दोनों बेटियों के पिता ने जिला पंचायत सदस्य से शादी में सहयोग की मांग की जिस पर जिला पंचायत सदस्य मीनू साहू ने एक एक बोरी  चीनी  दिए और कहे  कि  गरीब परिवारों की मदद करना मेरा धर्म कर्तव्य है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *