मानसिंह इंटर कॉलेज में खंड स्तरीय खेल-कूद का हुआ कार्यक्रम
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 March, 2021 18:16
- 838

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 26/03/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मानसिंह इंटर कॉलेज में खंड स्तरीय खेल-कूद का हुआ कार्यक्रम
कौशाम्बी। नेहरू युवा केंद्र कौशाम्बी के तत्वाधान में विकास खण्ड मूरतगंज के मानसिंह इण्टर कालेज में खण्ड स्तरीय खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या योगमाया वाजपेयी ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यर्पण करके किया। कार्यक्रम में कई गाव के युवामण्डल के युवा एवम युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बालीबाल, कब्बडी, दौड़, कूद इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी शमीम बेगम ने विजेताओ को पुरष्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा सवयंसेवक संजय सिंह यादव व रेफरी का कार्य गिरिजेश नारायण ने किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
Comments