मुख्यमंत्री का आगमन पर आज तैयारियां जोरों पर
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 December, 2021 19:23
- 722

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 25/12/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मुख्यमंत्री का आगमन पर आज तैयारियां जोरों पर
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित सरकारी महकमा उनके आगमन की तैयारी में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर डायट मैदान में विशाल पांडाल बनाया जा रहा है। जिले के तीनों विधायक संजय गुप्ता शीतला प्रसाद पटेल और लाल बहादुर मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में पूरी तरह से लगे हैं। पूरा डायट मैदान स्वर्ग की तरह सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को लगी है रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। आईजी जोन ने भी मुख्यमंत्री आगमन के स्थल का निरीक्षण किया है और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Comments