फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने दुनिया को अलविदा कहा
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 September, 2026 16:36
- 187

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
अतरौली, हरदोई। थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक और युवती की मौत से सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों के लापता होने के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान युवक की ओर से इंस्टाग्राम पर डाले गए एक स्टेटस से परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम स्टेटस में युवक ने लिखा था, मेरी मौत हो चुकी है, देख लो आकर। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तलाश करते हुए मौके तक पहुंचे, जहां दोनों के शव मिले। सूचना मिलने पर अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि शुक्रवार को अतरौली थानें के ग्राम सारंगपुर में नटल बाग के खेत पर एक युवक व युवती के शव लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया दोनों में प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है, अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
Comments