क्षेत्र के लोग निर्भीक होकर दीपावली त्यौहार मनाए - कोतवाल
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 October, 2024 04:19
- 438

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
क्षेत्र के लोग निर्भीक होकर दीपावली त्यौहार मनाए - कोतवाल
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा और उसके आसपास पैदल गस्त करते हुए कोखराज एसओ दुर्गेश कुमार गुप्ता ने आम जनता से मुलाकात कर व्यवस्था का हाल-चाल जाना और लोगों से कहा कि दीपावली धनतेरस का त्यौहार वह अमन चैन के साथ निर्भीक होकर मनाएं। धनतेरस व दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में पैदल गस्त कर लोंगो को सुरक्षा व निर्भीक होकर त्योहार मनाए। कोतवाल ने कहा कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे। पैदल गस्त के दौरान हमराहियों के साथ कोतवाल शराब के ठेके पर पहुँच गए और ठेके पर भीड़ देख कर उन्होंने कहा कि आइंदा से ठेके पर भीड़ न लगने पाए और हिदायत दी कि रोड पर कोई भी दारू पीता हुआ नही दिखना चाहिए।

Comments