किसान, नौजवान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें सपा कार्यकर्ता-जूही सिंह

किसान, नौजवान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें सपा कार्यकर्ता-जूही सिंह

Prakash Prabhaw News

लखनऊ।

किसान, नौजवान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें सपा कार्यकर्ता-जूही सिंह

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मोहनलालगंज विधानसभा के मऊ गांव में सोमवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियां और सपा सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया।मऊ में कार्यक्रम का आयोजन अरूणेश प्रताप सिंह दल्लू द्वारा किया गया।वही जूही सिंह का समूचे विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह फूल मालाओं से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जन संवाद कार्यक्रम के जरिए जनता के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर निकली महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को समाजवादियों के साथ एकजुट होकर किसान, नौजवान, महिला विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब महिलाओं को एम्बुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन बीजेपी की सरकार में सब कुछ बन्द हो चुका है। महिला सुरक्षा के नाम पर बीजेपी की सरकार सिर्फ बैनरबाजी और बयानबाजी कर रही है। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में पूरा जंगलराज चल रहा है। वहीं विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने कहा कि महंगाई और कर्ज से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन ये डबल इंजन की सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है वहीं पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि देश को तरक्की की राह पर ले जाना भाजपा के बस की बात नहीं है उन्होंने ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के युवा नेता अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह 'जयंत' पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा प्रेमलता यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय लक्ष्मी,  बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, नवनीत सिंह प्रधान, नागेश सिंह, कुलदीप यादव, विपिन यादव, भारत सिंह यादव, गौरव जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद शमीम, मुस्तफा खान, मोहम्मद रईस, नितुल शर्मा मोहम्मद आरिफ, रज्जी खान, दिनेश लोधी तथा दादा यादव समेत समाजवादी पार्टी के नेता व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *