करंट लगने से सिपाही विपेंद्र की मौत

करंट लगने से सिपाही विपेंद्र की मौत

पीपीएन न्यूज

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

करंट लगने से सिपाही विपेंद्र की मौत

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा पुलिस थाना परिसर में बने आवास में करंट लगने से सिपाही विपेंद्र यादव की रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे मौत हो गई। मिक्सी चलाने के लिए स्विच ऑन करते समय अचानक तेज करंट लग गया था, झुलसे सिपाही को साथी सिपाही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, वही सिपाही की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई है।


जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना में पैरोकार के पद पर तैनात सिपाही विपेंद्र यादव रविवार की सुबह किचन में कुछ बना रहे थे, उन्होंने मिक्सी चलाने के लिए स्विच ऑन किया तो उन्हें करंट का तेज झटका लग गया। करंट लगा देख साथ के सिपाही दौड़े और तार को हटाकर झुलसे सिपाही को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह जिला अस्पताल पहुंची और संबंधित अधिकारियों और डॉक्टर से बात कर स्थिति जानी।सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *