मुख्यमंत्री योगी उन्नाव और कानपुर को देंगे करोडों रुपये की परियोजनाओं की सौगात
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 29 September, 2021 23:08
- 1102

PPN NEWS
लखनऊ: 29 सितम्बर, 2021
मुख्यमंत्री योगी उन्नाव और कानपुर को देंगे करोडों रुपये की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री जनपद कानपुर नगर में 556 करोड़ रु0 की 45 विकास परियोजनाओं तथा जनपद उन्नाव में 81.89 करोड़ रु0 की
46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे
मुख्यमंत्री विभिन्न लाभार्थीपरक
योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण करेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 30 सितम्बर, 2021 को जनपद कानपुर नगर तथा जनपद उन्नाव का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री जनपद कानपुर नगर में 556 करोड़ रुपए की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जनपद उन्नाव में मुख्यमंत्री 81.89 करोड़ रुपए की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जनपद कानपुर नगर एवं जनपद उन्नाव भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी करेंगे।
Comments