कोखराज थाने में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 24 November, 2022 21:01
- 569

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
कोखराज थाने में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस
कौशाम्बी। कोखराज थाना में बड़े धूमधाम से पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना इंचार्ज तेज बहादुर सिंह चंदेल ने झंडारोहण पुलिस के संदेश को पढ़कर सुनाया तथा एक दूसरे को पुलिस प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चंदेल ने सभी पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि केवल अपराधियों को कानून का पाठ पढ़ाने के साथ पुलिस को सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। थाना परिसर में इंस्पेक्टर सभी पुलिस कर्मियों को सेवा समर्पण एवं सत्य निष्ठा का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर राकेश कुमार यादव, आशीष कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, जमीर खान, अनुपम सिंह, अभिषेक यादव, भोलानाथ यादव, चौकी इंचार्ज शहजादपुर सुमित आनंद, धीरेंद्र शुक्ला, मूरतगंज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय आदि पुलिसकर्मी सहित शामिल हैं।
Comments