जिला चिकित्सालय में लगाये गए आक्सीजन प्लांट का हुआ औचक निरीक्षण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 July, 2021 09:42
- 627

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
24/07/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
जिला चिकित्सालय में लगाये गए आक्सीजन प्लांट का हुआ औचक निरीक्षण
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किये। निरीक्षण में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने जे0 ई0 को निर्देश दिये कि मौके पर रहकर कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पाइपलाइन के कार्य में भी तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिये है।
Comments