हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 April, 2022 20:04
- 772

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 14/04/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
कौशाम्बी। तहसील चायल के ग्राम पंचायत बलीपुर टाटा में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बलीपुर टाटा गांव के मजरा तिलातारा में मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती। उनके जीवन दर्शन एवं आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान पर चर्चा की गईं। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बड़े चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण तथा उनके जीवन दर्शन एवं आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंचायत मित्र प्रधान सहायक प्रधान प्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौके पर मौजूद रही। वहीं ग्रामीण भंवर सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, डॉ विजय कुमार प्रजापति, श्याम यादव, सत्येंद्र कुमार साहू, धीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, मंगला प्रसाद,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments