गंगा दशहरा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 June, 2021 22:53
- 605

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 29/06/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
गंगा दशहरा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
कौशाम्बी। द्वाबा की धरती गंगा यमुना नदी के बीच बसी है और यहां पर गंगा स्नान के पर्व पर ग्रामीण नजदीक के गंगा यमुना घाटों में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। गंगा दशहरा पर इस स्नान का बेहद महत्व है। भक्त भोर से ही गंगा स्नान के लिए घर से निकल पड़ते हैं। जिले के विभिन्न गंगा और यमुना नदी के घाटों में लाखों भक्तों ने डुबकी लगाई है। गंगा दशहरा के दिन शाम चार बजे तक गंगा में गंगा स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ देखी गई है। यमुना नदी के विभिन्न घाटों में भी दोपहर बाद तक स्नान करने वालों को देखा गया है।
बताते चलें कि जनपद की उत्तरी सीमा 58 किलोमीटर में गंगा नदी बहती है जिसमें 2 दर्जन से अधिक गंगा घाट है । जिले की दक्षिणी सीमा में यमुना नदी बहती है और यमुना नदी में 2 दर्जन से अधिक घाट है। दोनों नदियों के घाटों में स्नान करने वाले भक्तों की भोर से भीड़ देखी गई है। जिले के प्रमुख घाटों में संदीपन ऋषि का आश्रम संदीप घाट शीतला माता का स्थान कड़ा घाट पल्हाना घाट, बदनपुर घाट, फतेहपुर घाट और पभोषा घाट शामिल है। गंगा यमुना में स्नान के बाद भक्तों ने देवालयों में पूजन अर्चन किया है। गंगा दशहरा के दिन स्नान करने वालों की भीड़ के चलते जिले के भरवारी मूरतगंज पूरा मुफ़्ती चाकवन चौराहा सिराथू सैनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर जाम की भी स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे जिनके देखरेख में जाम से लोगों को निजात भी मिलती रही।गंगा दशहरा के पर्व पर जगह-जगह भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था। पूड़ी सब्जी हलुवा खिचड़ी आदि भक्तों द्वारा वितरित किया गया है। गंगा स्नान कर वापस लौटने वाले लोगों ने भक्तों द्वारा वितरित किए जा रहे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है।
Comments