गंगा नदी के संदीपन घाट में मिली पाषाण काल की प्रतिमा
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 July, 2022 20:42
- 653

PPN NEWS
कौशाम्बी। 04/07/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
गंगा नदी के संदीपन घाट में मिली पाषाण काल की प्रतिमा
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा नदी के संदीपन घाट पर पहुंचे नाविकों ने जलधारा में देवी प्रतिमा देखी है नाव का सहारा लेकर नाविकों ने प्रतिमा को किनारे पर रख दिया प्रतिमा देखने से काफी प्राचीन लग रही है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह प्रतिमा पाषाण काल युग की है। आकार से अंदाजा लगाया गया कि यह प्रतिमा किसी देवी की ही है लेकिन किस देवी की है यह साफ तौर पर पुरातत्व विभाग के जानकार ही बता पाएंगे फिलहाल नाविकों ने पुलिस या पुरातत्व विभाग को जानकारी नहीं दी है। प्रतिमा को थाने पर सुरक्षित कराकर पुरातत्व विभाग को खबर दे दी जाएगी।
Comments