फिल्मों के तर्ज पर अवैध खनन रोकने के लिए भूतपूर्व सैनिकों का लिया जायेगा सहारा

फिल्मों के तर्ज पर अवैध खनन रोकने के लिए भूतपूर्व सैनिकों का लिया जायेगा सहारा

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

कौशाम्बी। 28-02-2021

रिपोर्ट-मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

फिल्मों के तर्ज पर अवैध खनन रोकने के लिए भूतपूर्व सैनिकों का लिया जायेगा सहारा

- सचल दल का गठन किया जायेगा, सचल दल जिले के सम्पूर्ण खनन वाले स्थानों पर मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहेगें।

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज दिनांक 27-02-2021 को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें बताया गया की जिले में चल रहे अवैध बालू खनन को रोकने के लिए अब भूतपूर्व सैनिकों का सहारा लिया जाएगा।आपको बता दे कि पुलिस कार्यालय कौशाम्बी दुर्गाभाभी सभागार में आज एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे जिलाधिकारी कौशाम्बी और पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा जनपद मे हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए एक पहल की जा रही है इसमे भूतपूर्व सैनिकों की मदद ली जायेगी। जिलाधिकारी कौशाम्बी और पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के नेतृत्व में एक सचल दल का गठन किया जायेगा। यह दल जिले के सम्पूर्ण खनन वाले स्थानों पर मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहेगें और अवैध खनन के साथ ही परिवहन को भी रोकने का कार्य करेगें जिससे अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *