एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद लोगों में खुशी
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 June, 2026 13:37
- 30

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद लोगों में खुशी
कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रहने वाले वैभव मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा का एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है और बधाई देने वाले लोगों का ताँता लगा हुआ है।
बताते चलें कि सिराथू तहसील क्षेत्र के मलाक रेजमा ग्राम प्रधान राजेश मिश्रा के बेटे वैभव मिश्रा ने 3 साल तक एनडीए में कठिन ट्रेनिंग के बाद एक साल एयरफोर्स अकैडमी हैदराबाद में पायलट की ट्रेनिंग किया था उसके बाद एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर उनका चयन हो गया है वैभव मिश्रा के कठिन परिश्रम से जहां घर परिवार का नाम रोशन हुआ वही जिले का भी नाम उन्होंने रोशन किया है एयर फोर्स के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पायलट की ट्रेनिंग हैदराबाद में संपन्न हुआ है उन्होंने सभी पायलट की नियुक्ति की है। चयनित पायलट को नियुक्ति पत्र दिया गया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments