उप मुख्यमंत्री का 20 जनवरी को होगा जनपद भ्रमण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 January, 2023 04:00
- 728

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 19/01/2023
मा0 उप मुख्यमंत्री जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 20 जनवरी को
कौशाम्बी। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ग्राम पंचायत कादीपुर, शमसाबाद एवं मकदूमपुर काजी में आयोजित ग्राम चौपाल में होंगे सम्मिलित। प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी दिनांक 20 जनवरी 2023 को अपरान्ह 01ः30 बजे हेलीपैड-बाबू सिंह डिग्री कॉलेज, सयारा पहुॅचेंगे। मा0 उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 1ः45 बजे ग्राम पंचायत कादीपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात वे ग्राम पंचायत शमसाबाद में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मा0 उप मुख्यमंत्री जी ग्राम पंचायत मकदूमपुर काजी में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंने के पश्चात सायं 4ः10 बजे हेलीपैड-बाबू सिंह डिग्री कॉलेज, सयारा से जनपद प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments