पूर्व डीजीपी बृजलाल ने सपा सांसद को आड़े हाँथों क्यों लिया

पूर्व डीजीपी बृजलाल ने सपा सांसद को आड़े हाँथों क्यों लिया

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के तालिबान को लेकर विवादित बयान पर  पूर्व डीजीपी बृजलाल ने आड़े हाथों लिया है।

बृजलाल ने कहा कि संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान के कातिल तालिबानियों की तुलना भारत के स्वतंत्रता सेनानी संगठन से की है ।  यह वही शफीकुर्रहमान है जिन्होंने पार्लियामेंट में वंदे मातरम गीत के समय वर्क आउट किया था।

शफीकुर्रहमान और उनके मुखिया अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव को यह मालूम होना चाहिए भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे वह कत्लेआम नहीं करते थे।

महिलाओं को सरेआम गोली नहीं मारते थे , मंदिर , मस्जिद, गुरुद्वारा , नहीं तोड़ते थे स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, चाहे चंद्र शेखर आजाद ,भगत सिंह ,  राम प्रसाद बिस्मिल हो , अशफाक उल्ला खान, कितने स्वतंत्रता सेनानी जो क्रांतिकारी थे उन्होंने कभी सामूहिक कत्लेआम किसी धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया और देश के लिए रास्ते से प्राणों के बलिदान दे दिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *