डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 29 April, 2022 21:41
- 697

PPN NEWS
कौशाम्बी। 29/04/22
डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट का पुनः निरीक्षण कर कल उनके द्वारा कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में हो रहे रंगाई पुताई के कार्यों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने नाजिर को कलेक्ट्रेट में विभिन्न स्थानों पर धूम्रपान निषेध एवं धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूले जाने विषयक पोस्टर लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर विद्युत वायरिंग नहीं है, उन सभी स्थानों पर वायरिंग शीघ्र कराया जाय। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को ब्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
Comments