डॉ भीमराव अम्बेडकर की 66वी पुण्यतिथि मनाई गई
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 December, 2022 14:47
- 462

PPN NEWS
जिला संवाददाता - दिनेश कुमार
डॉ भीमराव अम्बेडकर की 66वी पुण्यतिथि मनाई गई
कौशाम्बी। वृद्धाश्रम ओसा में बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के 66 वीं पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों एवं वृद्ध आश्रम संचालक आलोक राय ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि करते हुए "महापरिनिर्वाण दिवस" के रूप में मनाया। इस मौके पर वृद्ध जन आश्रम संचालक आलोक राय ने कहा कि बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के लिए समाजिक समानता दिलाने के लिए संघर्ष किया है। संघर्ष के प्रतीक व संविधान निर्माता अंबेडकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने हाथ जोड़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Comments