चायल विधायक पूजा पाल का सपा से निष्कासन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 15 August, 2025 16:28
- 5

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
चायल विधायक पूजा पाल का सपा से निष्कासन
कौशांबी। समाजवादी पार्टी से चायल विधानसभा की विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है जिसमें राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक पूजा पाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहती थीं। भाजपा के कार्यक्रमों में भाग लेती थी जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है हालांकि राजनीतिक सूत्र बताते हैं की पूजा पाल का भाजपा से गहरे संबंध है और समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद वह भाजपा से चायल विधानसभा से विधायक पद की प्रबल दावेदार होंगी जिससे चायल विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदारों के बीच में भी खलबली मची हुई है।
Comments