चायल तहसील में डीएम एसपी ने सुनी जनसमस्यायें
- Posted By: Dinesh Kumar 
                                                                            
                                                                    
                                 - उत्तर प्रदेश
 - Updated: 21 November, 2021 17:47
 - 772
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 20/11/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
चायल तहसील में डीएम एसपी ने सुनी जनसमस्यायें
कौशाम्बी। डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चायल में जनसमस्यायें सुनी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, विद्युत, कृषि एवं पैमाइश आदि से संबंधित थी इस मौके पर उप जिलाधिकारी राम दरस राम चायल क्षेत्राधिकारी श्यामा कांत, तहसीलदार दीपिका सिंह, नायब तहसीलदार मोहिब अहमद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments