बढ़ते यमुना के जल स्तर और लगातार खबर छपने
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 September, 2020 03:09
- 1589

बढ़ते यमुना के जल स्तर और लगातार खबर छपने के बाद दांदो घाट पहुंचा जर्जर स्ट्रीमर*
*पी पी एन न्यूज*
*(कमलेन्द्र सिंह)*
किशनपुर/फतेहपुर
किशनपुर यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते कुछ दिन पूर्व उप जिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्रा ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों के साथ यमुना का स्थाई निरीक्षण किया था और चल रही चार सरकारी नाव में मिल रही ओवरलोड सवारियों की शिकायत को लेकर नाविकों को सख्त निर्देश जारी किया था। एवं अंडरलोड सवारियों को सावधानीपूर्वक यमुना से इस पार से उस पार जाने के लिए कहा था एवं बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप जिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने संबंधित विभाग को स्ट्रीमर चलाने के निर्देश दिए थे जिसके चलते आज चिल्ला घाट से स्ट्रीमर दादो घाट पर पहुंच गया। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व से बढ़ते ही यमुना के जलस्तर की खबरें लगातार अखबारों में प्रकाशित हुई थी ओवरलोड नाव चलने की भी खबरें प्रकाशित हुई थी जिसके चलते आज स्ट्रीमर यमुना घाट पर पहुंच गया। वही दांदो स्थानी लोगों की माने तो स्ट्रीमर तो आ गया लेकिन स्ट्रीमर बहुत ही जर्जर और बिगड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

Comments