बिना मास्क चला रहे दो पहिया वाहन का हुआ चालान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 June, 2021 18:21
- 567

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 05/05/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बिना मास्क चला रहे दो पहिया वाहन का हुआ चालान
कौशाम्बी।कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन न करना दो पहिया वाहन चालकों को आए दिन मुसीबत बन रही है। शुक्रवार को पुलिस ने 90 लोगों का चालान काटा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने रोड पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग लगाई। कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 90 वाहनों का चालान काटा है। चालान के बाद सभी से 18 हजार रुपए पुलिस ने जुर्माना वसूले है।
Comments