ब्लाक प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल हुआ संपन्न
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 10 July, 2021 23:37
- 916

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी। 10/07/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
ब्लाक प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल हुआ संपन्न
कौशाम्बी। जनपद में आठ विकास खंड हैं। आठो विकास खंडो में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह 11:00 बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ है। शाम 3:00 बजे तक मतदान हुआ है। इसके पश्चात मतगणना का कार्य सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। ब्लाक प्रमुख पद पर मंझनपुर विकास खंड से सरला राय विजय हुई, सरसवां से अमर सिंह, कौशाम्बी से संध्या द्विवेदी, मूरतगंज से रामप्रसाद, नेवादा से केलपति, सिराथू से शीतू मौर्या, कड़ा से अनुज सिंह निर्वाचित हुए हैं। जबकि चायल से दिलीप कुमार प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सबसे बड़ी विडंबना नेवादा विकास खंड में देखने को मिला है। क्षेत्र पंचायत नेवादा में 94 मत पड़े हैं, जिसमें दो प्रत्याशियों केल पति और रमेश दोनों प्रत्याशियों को 47 - 47 मत पड़े हैं। आयोग के गाइडलाइन के नियम अनुसार दोनों प्रत्याशियों को यदि बराबर मिलते हैं तो दोनों के बीच लॉटरी कराई जाती है। उसी नियम का जिलाधिकारी पालन करते हुए दोनों प्रत्याशियों की सहमति से लॉटरी कराई गई। लॉटरी के उपरांत केलपति लॉटरी में विजई घोषित हुई है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे हैं।
Comments