बाइक से गिरी महिला, घायल
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 1 October, 2021 18:59
- 637

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 01/10/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बाइक से गिरी महिला, घायल
कौशाम्बी। कोखराज थाना के अंतर्गत मूरतगंज के समीप बाइक में बैठी वृद्ध महिला की आंख लगने की वजह से वह बीच रोड पर गिर पड़ी।जिससे वृद्ध महिला को काफी गंभीर रूप से चोटें आयी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए है और घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों के अनुसार बाइक सवार के पीछे बैठी वृद्ध महिला की काफी गहरी चोट बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक वाघराय थाना क्षेत्र के खटेहरा लालगंज प्रतापगढ़ निवासी सोना देवी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी माता प्रसाद प्रतापगढ़ से पूरामुफ्ती की तरफ दवा के लिए जा रहे थे तभी कोखराज थाना मूरतगंज के समीप बाइक के पीछे बैठी वृद्ध महिला की आँखे लग गयी और वह अचानक बाइक से सड़क पर गिर गयी। बाइक से गिरी वृद्ध महिला को काफी गंभीर चोटें आयी है। वृद्ध महिला को जमीन पर बेशुद्ध हालत में गिरा देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने 108 को फ़ोन कर एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने घायल को स्थानीय अस्पताल मूरतगंज पी०एच०सी में भर्ती कराया। जहां वृद्ध महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।
Comments