आरबीट्रेशन के वादों (Arbitration Matters) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 16 September, 2022 18:38
- 1007

PPN NEWS
रिपोर्ट, सुरेंद्र शुक्ला
आरबीट्रेशन के वादों (Arbitration Matters) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन
लखनऊ 16 सितम्बर 2022
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ निहारिका जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विशेष लोक अदालतों का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाता है। इसी क्रम में कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में 17 सितम्बर 2022 (शनिवार) को अपरान्ह 02:00 बजे से आरबीट्रेशन के वादों (Arbitration Matters) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन श्री संजय शंकर पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायालय लखनऊ में किया जायेगा।
इस विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश, लखनऊ तथा वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण जिनके न्यायालय में आरबीट्रेशन के बाद (Arbitration Matters) लम्बित है, उनके द्वारा वादों का निस्तारण उपरोक्त विशेष लोक अदालत 17 सितम्बर 2022 को किया जायेगा।
Comments