अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार बेटे की दर्दनाक मौत, माँ की हालत गंभीर
- Posted By: Mithlesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 28 September, 2021 15:05
- 2532

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 28/09/2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार बेटे की दर्दनाक मौत, माँ की हालत गंभीर
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना अंतर्गत कनैली चौकी क्षेत्र के छेकवा गांव निवासी सुरजीत कुमार अपनी माँ राजकुमारी के साथ पेरवा गांव निवासी रिस्तेदार के यहाँ मिट्टी में जा रहे थे। कि बेनीराम कटरा और सराय अकिल मार्ग पर कुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाईक सवार माँ और बेटे को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। बाईक चालक सुरजीत कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और माँ गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर हालात देखते हुए प्रयागराज के लिये रेफेर कर दिया गया।
घटना की जानकारी होते ही सराय अकिल पुलिस घटना स्थल पहुँची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Comments