अग्निपथ के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोखराज थाने में हुई बैठक
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 June, 2022 22:12
- 743

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 17/06/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
अग्निपथ के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोखराज थाने में हुई बैठक
कौशाम्बी। कोखराज अग्नि पथ के मामलों में बढ़ते विवाद को देखते हुए शुक्रवार को थाना कोखराज में तमाम सम्भ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। इस बैठक में कोखराज थानेदार गणेश प्रसाद ने लोगों को अग्निपथ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अफवाह से बचने की जरूरत है। अग्निपथ योजना से देशवासियों का नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि बवाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं वरना पुलिस उनसे निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर बवाल और सरकारी संपत्तियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दंगा फसाद करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर इलाके के ग्राम प्रधान संभ्रांत लोगों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस को भरोसा दिलाया है कि अमन चैन कायम रहेगा। बवाल करने वाले लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
Comments