आरू साहू बनी फ्यूचर द युथ फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर
- Posted By: Admin 
                                                                              
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 June, 2020 20:29
- 2423
 
 
                                                            आरू साहू बनी फ्यूचर द युथ फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर
अपनी सुरीली आवाज से लाखों श्रोताओं के दिलों में राज कर रही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बाल गायिका आरू साहू को समाज सेवी संस्था फ्यूचर द यूथ फाउंडेशन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक रविंद्र सिंह ने कहा इससे हमारे फाउंडेशन को नई दिशा मिलेगी। हमारा उद्देश्य ही इस तरह के कलाकारों और युवाओं को उभारना है जो अपने क्षेत्र में कुछ नया कर रहे हैं ।स्थानीय लोग हमसे जुड़े ताकि हम उनकी मदद बेहतर ढंग से कर पाएंगे। फ्यूचर द युथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा संस्था द्वारा भविष्य में लोक कलाकारों को इसी तरह प्रचारित किया जाएगा ताकि छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन मिलता रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन के संयोजक मिथिलेश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष शीतल उपाध्याय, सलाहकार सूरज यादव, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, सचिव जगभान यादव, उपाध्यक्ष नेहा बांधे , प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री साहू, हरीश जांगड़े, भावेश, वेद प्रकाश, शशीकांत आदि कार्यक्रम शामिल रहे।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments