आचार संहिता जारी होते ही हटवाए गए बैनर पोस्टर
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 8 January, 2022 21:10
- 761

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी।08/01/2022
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
आचार संहिता जारी होते ही हटवाए गए बैनर पोस्टर
कौशाम्बी। निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा कर दी गई है। चुनाव की घोषणा होते ही सड़कों पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बैनर पोस्टर बोर्ड को अधिकारियों ने उतारना शुरू कर दिया है। उप जिला अधिकारी सिराथू विनय कुमार गुप्ता नगर पंचायत अझुवा के अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता कोतवाल तेजबहादुर सिंह चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा बैनर पोस्टर बोर्ड उतारे जा रहे हैं। इसी तरह नगर पंचायत सिराथू,नगर पालिका मंझनपुर नगर पालिका भरवारी सहित पूरे जिले के नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा सड़कों पर लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के बैनर पोस्टर और बोर्ड को सरकारी नुमाइंदों द्वारा उतारना शुरू कर दिया गया। है। सरकारी संपत्तियों पर लगे बोर्ड खासतौर से उतारे जा रहे हैं।
Comments