654 बीडीसी चुनेगें 8 ब्लॉक प्रमुख
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 July, 2021 11:42
- 2124

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 07/07/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
654 बीडीसी चुनेगें 8 ब्लॉक प्रमुख
कौशाम्बी। जिले में आठ ब्लॉक पद की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके लिए दावेदार समेत सदस्यों व अन्य लोगो मे चर्चाये शुरू हो गई है। जिले में 654 बीडीसी आठ ब्लॉक प्रमुख का कवहायन करेंगे। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के बाद मतदान कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई हैं।
ग्राम पंचायत के बाद जिला पंचायत का गठन हो चुका है। अब ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होना है। इसके लिये आठ जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चुने गए बीडीसी ही दावेदार व मतदाता होगें। ऐसे में जिन बीडीसी को ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव लड़ना है। उनके बीच माथा पच्ची में तेजी आ चुकी है। हर कोई गुणा गणित में लगा है। हर कोई 10 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर चर्चा कर रहा है। मतदान को लेकर सदस्यों से सम्पर्क में तेजी आ गई है। ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्यशियों ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। जिले में आठो ब्लॉकों में कड़ी टक्कर की ससम्भावना है। सभी स्थानों में भाजपा व सपा के बीच ही मुकाबला होने को लेकर चर्चा है।
Comments