महेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर यू पी सी एल डी एफ के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मन्त्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने गहरा दुःख व्यक्त किया
- Posted By: Surendra Kumar
- ताज़ा खबर
- Updated: 14 October, 2022 20:19
- 1538

महेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर यू पी सी एल डी एफ के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मन्त्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
रिपोर्ट - सुरेन्द्र शुक्ल
14 अक्टूबर 2022, लखनऊ।
उoप्रoभाजपा मुख्यालय लखनऊ में वर्षों से कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत श्री महेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर यूपी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मन्त्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने गहरा दुःख व्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि स्व०महेन्द्र सिंह ने कार्यालय अधीक्षक के पद पर रहते हुए वर्षों से पूरी तन्मयता, लगन, निष्ठा, समयबद्धता एवं ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है ।
Comments