संत राजिंदर सिंह और दर्शन सिंह के जन्मोत्सव पर जुटे तमाम सत्संगी

संत राजिंदर सिंह और दर्शन सिंह के जन्मोत्सव पर जुटे तमाम सत्संगी
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
गुरु की महिमा का बखान करना आसान नहीं: डॉ सुधीर गुप्ता
भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने भी पहुंचकर लिया आशीर्वाद
शाहजहांपुर। सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से संत राजिन्दर सिंह और संत दर्शन सिंह का जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थानीय सत्संग भवन पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
पीलीभीत और शाहजहांपुर से एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग का श्रवण किया और सत्संगियों के मध्य अपने आध्यात्मिक और सामाजिक विचार रखे।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने भी सत्संग में पहुंचकर लंगर छका और सेवा दी।
प्रातः 10:30 बजे से वीडियो सत्संग का प्रसारण किया गया इसके उपरांत 11:00 ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया ध्यान साधना शिविर के उपरांत विभिन्न सत्संगी यों ने संत राजिन्दर सिंह और दर्शन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला जिसमें चंद्र प्रकाश सिंह ,फूल सिंह ,नरेंद्र सिंह आदि ने गुरु की महिमा का बखान किया।
ओम गुप्ता, रमेश वर्मा, देवेश मिश्रा ,देवेंद्र सिंह ,अभय सिंह सूरज सिंह, दिनेश शर्मा ,कमला, महेश चंद्र शर्मा,सुरेंद्र गुप्ता राजकुमार श्रीवास्तव श्रवण कश्यप अवधेश गुप्ता सहित तमाम सत्संगियों का सहयोग रहा।
Comments