प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके किया प्रहार

प्रकाश प्रभाव
लखीमपुर
शनिवार को लखीमपुर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पसगंवा पहुंची और ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में हिंसा और महिला उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं से मिली। आपको बताते चले कि रीतू सिंह और अनिता यादव के ऊपर कुछ गुंडों ने हमला किया था। इस बात पर श्रीमती गांधी ने एक ट्वीट करके गुंडों पर हमला बोला है।
"लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी।
पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूँगी।"
Comments