मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण हेतु मोतीपुर थाना में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण हेतु मोतीपुर थाना में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गौड़ रहे मुख्य अतिथि। सीओ मिहींपुरवा व तहसीलदार भी रहे मौजूद
सीओ व नायब तहसीलदार ने महिलाओं को स्वाभिमान, अधिकार व कर्तव्य का कराया बोध।
महिला आरक्षियों ने छात्राओं को दिये आत्मरक्षा के टिप्स। आत्मरक्षा हेतु की जाने वाली गतिविधियों को कर के दिखाया।
मिहींपुरवा/बहराइच- महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक करने व समाज में समानता लाने के उद्देश्य हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना मोतीपुर परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ रहे। कार्यक्रम में सर्वोदय इंटर कालेज की छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में बोलते हुये सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ ने कहा कि नारियों की जहां पूजा होती है वहीं भगवान का वास होता है उन्होंने कहा कि हमारा धर्म ही हमें नारियों का सम्मान करना सिखाता है लेकिन जो हमारा धर्म है उसी के पालन के लिए कानून बनाकर हमसे कानून का पालन करने को कहा जा रहा है।उन्होंने अभिभावको से अपील करते हुये कहा कि वह अपने बच्चो को मोबाइल के दुरुपयोग से बचायें तथा बच्चो में संस्कार पैदा करें।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की रक्षा सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। इसके लिए एंटी रोमियो अभियान समेत कई सुविधाएं उपलब्ध भी करायी जा रही है किंतु महिलाओं को स्वयं आगे आकर अपने अधिकारों को समझना होगा और उसके लिए समाज में संघर्ष करना होगा उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या के लिए महिलाएं भी उतनी ही ज़िम्मेदार हैं जितना कि पुरुष हैं। महिलाओं को जब अपने स्वाभिमान, अधिकार व कर्तव्य का बोध होगा तभी वह समाज में एक साथ खड़ी हो पायेंगी।
नायब तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय ने महिला कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को नारी सशक्ति करण के बारे में बताते हुए जागरुक किया।
कार्यक्रम के अंत में एसएचओ मोतीपुर जयनारायण शुक्ला ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा समाज में महिलाओं को भी पुरषों के बराबर हक दिलाने के लिये सभी को एकसाथ सहयोग करने को कहा।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह, एसएचओ मोतीपुर जे. एन. शुक्ला, नायब तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया, प्राचार्य मनोज कुमार यादव, प्राचार्या ममता शुक्ला, प्रवक्ता मो. रशीद, रमाकांत पाठक, धीरज गौड़, प्रधान मिहींपुरवा अख्तर अली, प्रधान कुड़वा आनन्द वर्मा, प्रधान बलसिंहपुर कमलेश कुमार, प्रधान गोपिया देवेंद्र मोहन उर्फ पप्पू, बलराम चौधरी, रोहित शुक्ला, संजीव गौड़, विकास गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।
*पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स आत्मरक्षा हेतु की जाने वाली गतिविधियों का किया प्रेक्टिकल*
मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिस ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिये। इसी के साथ एंटी रोमियो टीम की जिला प्रभारी कल्पना सिंह व थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह की देख रेख में छात्राओं व महिला आरक्षियों के बीच आत्मरक्षा हेतु बचाव हेतु की जाने वाली गतिविधियों का क्रियान्वयन भी कराया गया जिसमें महिला आरक्षी अंकिता सिंह, अकांक्षा सिंह, गुड़िया यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का प्रेक्टिकल करके दिखाया।
Comments