पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने व्रत कर की पूजा अर्चना

प्रकाश प्रभाव न्यूज़।
रिपोर्ट , अबूशहमा
बहराइच सोमवार सोमवती अमावस्या पर गजाधारपुर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने सुबह चार बजे से ही मन्दिर प्रागण में लगे पीपल पेड़ की परिक्रमा कर पतियों के दीर्घायु की कामना की। विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत भी रखा।मान्यता है इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। शास्त्रों में इसे पीपल प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गयी है। इस दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा और वृक्ष के चारों ओर १०८ बार धागा लपेट कर परिक्रमा कि गई। कहा जाता है कि महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा। ऐसा भी माना जाता है कि स्नान करने से पितरों कि आत्माओं को शांति मिलती है।क्षेत्र के गुलहरिया कंजाकोंन के सरजू घाटो पर श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया।
Comments