*खागा विधायक कृष्णा पासवान के प्रयासों से किशनपुर यमुना तट पर स्थित श्री श्री फल्गुन गिरी बाबा की कुटिया का होगा सुन्दरीकरण*

*खागा विधायक कृष्णा पासवान के प्रयासों से किशनपुर यमुना तट पर स्थित श्री श्री फल्गुन गिरी बाबा की कुटिया का होगा सुन्दरीकरण*
*भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्रवासियों को शासन द्वारा मिला अनमोल उपहार*
(कमलेन्द्र सिंह)
विजयीपुर/फतेहपुर
किशनपुर में फाल्गुन गिरी बाबा के आश्रम एवं रामलीला ग्राउंड के सुन्दरीकरण पर्यटन विभाग द्वारा अनुमानित लागत 48.99 लाख की लागत से होना है। जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने किया।
जिन्होंने मौजूदा सरकार की चार वर्ष की कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।
इस मौके पर खागा उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह क्षेत्राधिकारी गयादत्त मिश्रा खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह हिमांशु त्रिपाठी उपाध्यक्ष रवि तिवारी योगेश सिंह सहित कस्बे के अरविंद मिश्रा रामराज सिंह शुशील शुक्ला लोग मौजूद रहे।
Comments