मोहनलालगंज में जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मोहनलालगंज में जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

PPN NEWS

मोहनलालगंज, लखनऊ। 

रिपोर्ट- सरोज यादव।

मोहनलालगंज में जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न 


किसानों को जैविक खेती के प्रति किया गया जागरूक


जैविक खेती के प्रति किसानों और ग्रामीणों को प्रशिक्षित एवं जागरूक करने के लिए विकास खंड कार्यालय मोहनलालगंज के सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलालगंज ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने सभी उपस्थित लोगों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया।

वहीं विभागीय अधिकारियों ने जैविक ऊर्जा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को जैविक खेती के सिद्धांतों एवं कृषकों द्वारा उपयोग किये जा रहे रासायनिक दवाई एवं खाद के बदले जैविक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप कम्पोस्ट, पंचगव्य, बीजामृत, जीवामृत तैयार करने की विधि समझाई गई तथा जैविक उत्पादों के विपणन हेतु पीजीएस इंडिया में जैविक प्रमाणीकरण की विधि विस्तार पूर्वक किसानों को बताई साथ ही नैनो यूरिया के प्रति लोगों को जानकारी दी गई।

वहीं खंड विकास अधिकारी निशांत राय द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया कि जैविक खेती के उपयोग से किसान अथवा उत्पादक को दूरगामी लाभ प्राप्त होने के साथ साथ इसकी उत्पादन लागत भी 25-30 प्रतिशत तक कम हो जाती है साथ ही यह भूमि की गुणवत्ता एवं उर्वरता बढ़ाकर भूमि में कार्बन अवशेष की मात्रा को भी बढ़ाता है। इसके द्वारा फसल की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ने के साथ ही स्वास्थ फसल प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिनेश तिवारी व रामलाल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एडीओ कोआपरेटिव प्रदीप कुमार एडीओ पंचायत अशोक यादव तकनीकी सहायक राजू शुक्ला व विकासखंड परिवार के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *